बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म डॉन 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। तीन साल पहले इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई थी और शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में कन्फर्म किया गया था।
रणवीर सिंह ने अपनी अन्य फिल्मों की शूटिंग पूरी करने के बाद फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली डॉन 3 पर काम शुरू करने की योजना बनाई थी। लेकिन हाल ही में उनकी फिल्म धुरंधर की रिलीज़ के बाद खबर आई कि रणवीर ने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, रणवीर के बाहर होने के बाद फिल्म की रिलीज़ फिलहाल स्थगित कर दी गई है। मेकर्स अब नए लीड की तलाश में हैं। इस घटनाक्रम ने दर्शकों और इंडस्ट्री में फिल्म की भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।#Don3 #RanveerSingh #FarhanAkhtar #BollywoodNews #MovieUpdate