सोनाली फोगाट हत्याकांड: आरोपित सुखविंद्र सिंह को हाईकोर्ट से विदेश यात्रा की अनुमति, थाइलैंड और दुबई जाएगा

हरियाणवी टिक-टॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट हत्याकांड में आरोपित सुखविंद्र सिंह को एक बार फिर विदेश यात्रा की अनुमति मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने उसे शादी की सालगिरह मनाने के लिए थाइलैंड और दुबई जाने की इजाजत दी है।

कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने उसका पासपोर्ट वापस कर दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार सुखविंद्र सिंह 30 जनवरी से 20 फरवरी तक विदेश में रहेगा। यात्रा पूरी करने के बाद वह पासपोर्ट दोबारा जांच एजेंसी को सौंप देगा।

जानकारी के अनुसार वह छह दिन तक थाइलैंड में रहेगा और इसके बाद दुबई जाएगा।

हाईकोर्ट में पेश की गई याचिका में सुखविंद्र सिंह ने दलील दी कि सोनाली फोगाट हत्याकांड में नाम आने और गिरफ्तारी के बाद से उसके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ गया है। उसने कहा कि वह अपनी पत्नी सोनिया के साथ रिश्तों को सुधारना चाहता है और इसी उद्देश्य से शादी की सालगिरह के मौके पर विदेश यात्रा करना चाहता है।#SonaliPhogat #SukhvinderSingh #BombayHighCourt #CBI #ThailandTrip #DubaiTrip #CourtOrder

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें