भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते से उत्तराखंड के किसानों और कारीगरों को नई उम्मीदें

भारत और यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) उत्तराखंड के किसानों और स्थानीय उत्पादकों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल सकता है। अब तक यूरोप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक राज्य के कृषि और पारंपरिक उत्पादों की पहुंच सीमित रही है, लेकिन एफटीए लागू होने के बाद यह स्थिति बदलने की उम्मीद है।

किसानों और उत्पादकों को सीधा लाभ

एफटीए से शुल्क घटने और व्यापार प्रक्रियाएं आसान होने की संभावना है। इससे उत्तराखंड के मंडुवा, झंगोरा, राजमा, चौलाई, शहद, मसाले, जड़ी-बूटियां, आयुष और आर्गेनिक उत्पाद यूरोप में सस्ती और प्रतिस्पर्धी कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगे। अभी तक ऊंचे आयात शुल्क और प्रमाणन की जटिलताओं के कारण इन उत्पादों का निर्यात सीमित था। समझौते के बाद किसानों और उत्पादक समूहों को बेहतर दाम मिलने की संभावना है।

यूरोप के 27 देशों में नियमित बाजार

एफटीए लागू होने पर उत्तराखंड के उत्पादों को यूरोपीय यूनियन के 27 देशों में नियमित बाजार मिल सकता है। इससे छोटे किसानों, किसान उत्पादक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों को सबसे अधिक फायदा होगा। निर्यात के जरिए उन्हें लंबे समय तक आर्डर मिलने की संभावना बनेगी, जिससे उनकी आय स्थिर होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पारंपरिक पहाड़ी फसलों को बढ़ावा मिलेगा। मंडुवा और झंगोरा जैसी पोषणयुक्त फसलें अब केवल स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं रहेंगी।

हस्तशिल्प और कारीगरी को अंतरराष्ट्रीय पहचान

एफटीए से केवल कृषि उत्पाद ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के हस्तशिल्प, ऊनी वस्त्र और स्थानीय कारीगरी को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की संभावना है। अब तक ब्रांडिंग और मार्केटिंग की कमी के कारण ये उत्पाद सीमित दायरे में सिमटे रहे। यूरोप जैसा बड़ा बाजार मिलने से इनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी और गांव स्तर पर कारीगरों को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

रोजगार और पलायन पर असर

भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता उत्तराखंड के लिए यूरोप तक नए रास्ते खोलने वाला साबित हो सकता है। यदि राज्य बेहतर तैयारी के साथ इस अवसर का लाभ उठाए, तो यह समझौता पहाड़ी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ-साथ स्थायी आय और रोजगार का मजबूत आधार बना सकता है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पहाड़ी क्षेत्रों से होने वाले पलायन पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता उत्तराखंड के लिए यूरोप तक नए रास्ते खोलने वाला साबित हो सकता है। यदि राज्य बेहतर तैयारी के साथ इस अवसर का लाभ उठाए, तो यह समझौता पहाड़ी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ-साथ स्थायी आय और रोजगार का मजबूत आधार बना सकता है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पहाड़ी क्षेत्रों से होने वाले पलायन पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।#UttarakhandFarmers #IndiaEUFTA #OrganicProducts #Handicrafts #EmploymentOpportunities

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें