नकली वारंट और दस्तावेज दिखाकर डिजिटल अरेस्ट के जरिए 38 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में पांच और साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान ओमकार शर्मा, अभिनव शर्मा, जसविंदर सिंह, वरिंदर कुमार और अंकुश कुमार के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में पकड़े गए आरोपितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इससे पहले पुलिस छह अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर चुकी थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लोगों को नकली वारंट और दस्तावेज दिखाकर डराता था और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर उनसे भारी रकम वसूलता था। जांच जारी है और पुलिस का दावा है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।#CyberCrime #DigitalArrest #ChandigarhPolice #FraudCase #CyberFraud