भागलपुर–मंदार हिल रेलखंड पर बड़ी दुर्घटना टली, ग्रामीण की सतर्कता से बची पैसेंजर ट्रेन

भागलपुर–मंदार हिल रेलखंड पर शुक्रवार की संध्या संझा रेलवे हाल्ट के समीप रेल पटरी का पेंडुल क्लिप खुल जाने से पटरी टेढ़ी हो गई थी। यह स्थिति किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी, लेकिन समय रहते एक बाइक सवार ग्रामीण की सतर्कता से हादसा टल गया। ग्रामीण ने तुरंत रेलवे को सूचना दी, जिसके बाद देवघर–जमालपुर पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया गया और संभावित दुर्घटना से बचाव हो गया।

घटना के दूसरे दिन रेलखंड पर स्थिति सामान्य हो गई है। हालांकि इस घटना ने रेलवे प्रशासन को सजग रहने की आवश्यकता का संकेत दिया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों पर नियंत्रण के लिए निगरानी और रखरखाव को और मजबूत करना होगा।

ज्ञात हो कि घटना के समय संझा रेलवे हाल्ट के सामने बने क्रॉसिंग को पार कर ग्रामीण अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक ग्रामीण की नजर असामान्य रूप से टेढ़ी दिखाई दे रही रेल पटरी पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि पटरी का पेंडुल क्लिप खुला हुआ था। ग्रामीण की तत्परता ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।#BhagalpurRailway #MandarHillRailway #TrainSafety #RailwayAlert #PassengerTrain

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें