आमतौर पर सर्दियों में दिल्ली में प्रदूषण और धुंध के कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है, लेकिन इस बार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई प्रदूषण की चपेट में आ गई है। बीते दिन यानी 31 जनवरी 2026 को मुंबई का वायु प्रदूषण सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी तक पहुंच गया।
शहर में सुबह की शुरुआत घनी धुंध के साथ हुई। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, हल्की ठंड के बीच छाई धुंध से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है और लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।#MumbaiPollution #AQI #AirQuality #Smog #HealthAlert