उत्तर भारत में सर्दी की चपेट फिर से बढ़ गई है। हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद ठंडी हवाओं का प्रभाव मैदानी इलाकों तक फैल गया है।
दिल्ली समेत कई राज्यों में ठिठुरन, गलन और शीतलहर का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने भी मौसम को देखते हुए भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की गति तेज होगी और मैदानी इलाकों में ठंड और शीतलहर का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। लोगों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने और जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।NorthIndiaWeather
ColdWave
DelhiWeather
WesternDisturbance
SnowfallAlert
HeavyRainAlert
WinterChill
WeatherUpdate