दमोह जिला अस्पताल के पुराने ICU वार्ड में आग, 8 प्रसूता महिलाएं सुरक्षित

दमोह जिला अस्पताल के पुराने आईसीयू वार्ड में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन और स्टाफ की तत्परता से समय रहते सभी प्रसूता महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे से बचाव हो सका।

आठ प्रसूता महिलाएं थीं भर्ती, तुरंत दूसरे वार्ड में किया गया शिफ्ट

घटना के समय पुराने आईसीयू वार्ड में करीब आठ प्रसूता महिलाएं भर्ती थीं। आग लगते ही वार्ड में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। स्थिति को भांपते हुए अस्पताल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई की और सभी प्रसूता महिलाओं को सुरक्षित रूप से दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह वार्ड सामान्य प्रसव के बाद की महिलाओं के लिए अस्थायी रूप से इस्तेमाल किया जा रहा था, क्योंकि एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड हेल्थ) वार्ड में बेड की कमी बनी हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही तकनीकी स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।DamohNews

HospitalFire

ICUFire

ShortCircuit

HealthNews

MadhyaPradesh

BreakingNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें