प्रेम नगर में गली-नाली निर्माण शुरू, 65 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन

नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने वार्ड नंबर 27 स्थित प्रेम नगर में गली और नाली निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सेक्टर-2 और सेक्टर-6 को जोड़ने वाली डिवाइडिंग रोड के किनारे बनाए गए नाले का भी औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया। इन सभी विकास कार्यों पर करीब 65 लाख रुपये की लागत आई है।

कार्यक्रम में नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा के साथ पार्षद कुलदीप राठी और पार्षद राजेश तंवर विशेष रूप से मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर संतोष जताया और नगर परिषद का आभार व्यक्त किया।

चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि प्रेम नगर क्षेत्र में लंबे समय से गली और नाली की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में दो गलियों का निर्माण पूरा कर लिया गया है और उनके साथ नालियों का भी निर्माण कराया गया है, जिससे जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी।PremNagar

Ward27

GaliNaliNirman

LocalDevelopment

NagarParishad

CivicNews

CityNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें