ऑस्ट्रेलिया में नदी हादसा: करनाल के साहिल और पंजाब के सचिन की डूबने से मौत

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में एक दर्दनाक हादसे में भारत के दो युवकों की जान चली गई। हरियाणा के करनाल निवासी साहिल और पंजाब के रहने वाले उसके दोस्त सचिन की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक अपने-अपने परिवार के साथ लंबे वीकेंड पर घूमने के लिए न्यू साउथ वेल्स पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, साहिल अपनी पत्नी के साथ जबकि सचिन अपनी मंगेतर के साथ यात्रा पर था। 25 जनवरी की शाम करीब 6:45 बजे दोनों युवक न्यू साउथ वेल्स के मिड नार्थ कोस्ट स्थित ग्लेनिफर इलाके में नेवर नदी के पास पहुंचे। इस दौरान वे नदी में नहाने के लिए उतरे, लेकिन अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों युवक संतुलन खोकर बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

इस दुखद घटना का असर सचिन के परिवार पर और भी गहरा पड़ा है। बताया जा रहा है कि सचिन की पत्नी सात महीने की गर्भवती है। हादसे की खबर मिलते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

विदेश में हुए इस हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही हैं।

#AustraliaNews #NSW #RiverAccident #IndianAbroad #दुखदहादसा #BreakingNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें