कांवड़ पटरी मार्ग पर ट्रक की टक्कर, दो भाइयों में एक की मौत; चालक फरार

मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर जिले के सरवट निवासी 27 वर्षीय शुएब पुत्र मोहम्मद हनीफ के रूप में हुई है। शुएब अपने बड़े भाई शाहवेज के साथ राजस्थान के जयपुर में सोफा कारीगर के तौर पर कार्य करता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे उन्हें फोन पर पिता मोहम्मद हनीफ के हृदय गति रुकने से निधन की सूचना मिली। यह खबर मिलते ही दोनों भाई गहरे सदमे में आ गए।

परिजनों के अनुसार, पिता के निधन की सूचना मिलते ही दोनों भाई देर रात करीब सवा 12 बजे हेलमेट पहनकर बाइक से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। बाइक शुएब चला रहा था। बुधवार सुबह कांवड़ पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे शुएब की मौत हो गई और शाहवेज घायल हो गया।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ट्रक की पहचान कर आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।Muzaffarnagar

RoadAccident

KanwarPatri

BreakingNews

UPNews

AccidentNews

HindiNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें