शहीद कर्नल संतोष बाबू की मां मंजुला चुनावी मैदान में, BRS से लड़ेंगी चुनाव

जून 2020 में लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू की मां बिकुमल्ली मंजुला अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। वह आगामी सूर्यापेट नगरपालिका चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के टिकट पर चुनाव लड़ेंगीं। यह चुनाव अगले सप्ताह प्रस्तावित है।

सूर्यापेट कर्नल संतोष बाबू और उनके परिवार का गृह क्षेत्र रहा है। ऐसे में मंजुला की उम्मीदवारी को स्थानीय स्तर पर भावनात्मक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टि से अहम माना जा रहा है। उनके चुनावी मैदान में उतरने से नगर निकाय चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बिकुमल्ली मंजुला ने भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जब केसीआर सत्ता में थे, उस दौरान तेलंगाना ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए और राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की।

मंजुला ने संकेत दिया कि यदि जनता ने उन्हें अवसर दिया, तो वे सूर्यापेट के विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देंगी। शहीद कर्नल की मां के राजनीति में प्रवेश को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा है और चुनावी समीकरणों पर इसका असर पड़ने की संभावना है।#ColonelSantoshBabu #SuryapetElections #BRS #TelanganaPolitics #MunicipalElections #BreakingNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें