गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: श्रमिकों से भरा लोडर पलटा, एक की मौत, 19 घायल

भार वाहनों में सवारियां बैठाने पर प्रतिबंध के बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। गुरुवार को निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के आसीवन क्षेत्र में श्रमिकों से भरा एक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में लोडर में सवार एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और पलटे हुए लोडर को सीधा किया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में लगे एक ठेकेदार द्वारा हरदोई जिले के बिलग्राम से करीब 20 श्रमिकों को लोडर वाहन में बैठाकर कार्यस्थल पर ले जाया जा रहा था। जब लोडर आसीवन क्षेत्र के परसौरा गांव के पास निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर पहुंचा, तभी वाहन संतुलन खो बैठा और पलट गया।

घटना ने एक बार फिर निर्माण कार्यों में श्रमिकों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।#GangaExpressway
#RoadAccident
#LabourSafety
#ConstructionSite
#AccidentNews
#TrafficRules

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें