योगी सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को अब 5 मिनट में मिलेगा ई-केसीसी लोन

किसानों को बैंकिंग सुविधाएं और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब किसानों को ई-केसीसी (e-Kisan Credit Card) के माध्यम से मात्र पांच मिनट में ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित नाबार्ड की राज्य ऋण संगोष्ठी का उद्घाटन किया और इस अवसर पर राज्य फोकस पेपर का विमोचन भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को सीधा लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित सेवाओं के विस्तार से न केवल ऋण प्रक्रिया सरल हुई है, बल्कि किसानों का समय और संसाधन दोनों की बचत हो रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि किसान उत्पादक संगठन (FPO), सहकारिता क्षेत्र और MSME के सशक्तिकरण से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है और इसके लिए बैंकिंग, तकनीक और बाजार तक आसान पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।eKCC

FarmerLoan

YogiGovernment

DigitalGovernance

AgricultureNews

UPNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें