उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा, ड्राइवर होंगे मालिक

सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने की दिशा में उत्तराखंड में जल्द ही सहकारिता आधारित ‘भारत टैक्सी सेवा’ की शुरुआत की जाएगी। यह जानकारी राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी है।

उन्होंने बताया कि यह पहल केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई भारत टैक्सी सेवा से प्रेरित है, जिसका शुभारंभ गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया था। उत्तराखंड में भी इसी सहकारी मॉडल को अपनाते हुए टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

इस मॉडल की खास बात यह है कि इसमें टैक्सी चालकों को केवल चालक नहीं, बल्कि वाहन और सेवा का वास्तविक स्वामी बनाया गया है। सहकारिता मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों की तरह कमीशन आधारित मुनाफा कमाना नहीं है, बल्कि सारथियों को उनके परिश्रम का पूरा लाभ दिलाना है।

उन्होंने कहा कि यह सहकारी मॉडल टैक्सी चालकों की आय बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और आत्मसम्मान को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा। इससे सहकारिता आधारित परिवहन व्यवस्था को भी नई पहचान मिलेगी।BharatTaxiService

भारतटैक्सीसर्विस

UttarakhandNews

सहकारिताआंदोलन

CooperativeModel

AmitShah

DhanSinghRawat

TransportNews

DriverOwnership

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें