पटवाटोली में AI-रोबोटिक्स लैब की शुरुआत, अब गांव के बच्चे सीखेंगे फ्यूचर टेक्नोलॉजी

बिहार के गया शहर के शहरी क्षेत्र वार्ड संख्या 49 स्थित बुनकर नगरी पटवाटोली, जिसे देश और दुनिया में “IITians का गांव” कहा जाता है, अब शिक्षा के क्षेत्र में एक नई तकनीकी क्रांति की ओर बढ़ रहा है। पारंपरिक शिक्षा प्रणाली से आगे बढ़ते हुए यहां के छात्र अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों की पढ़ाई भी कर सकेंगे।

पटवाटोली की पहचान लंबे समय से शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए रही है। इस क्षेत्र ने बड़ी संख्या में छात्रों को IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचाया है, जिसके चलते इसे “IITians Village” के नाम से जाना जाता है।

अब इसी शिक्षा परंपरा को नई दिशा देने के लिए ‘वृक्ष बी द चेंज’ संस्था ने एक अहम पहल की है। संस्था द्वारा संचालित वृक्ष पाठशाला में 25 जनवरी को क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक AI और रोबोटिक्स लैब स्थापित की गई। इस लैब में करीब 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से छात्रों को नई तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है। संस्था का मानना है कि संसाधनों की कमी प्रतिभाशाली छात्रों के भविष्य में बाधा नहीं बननी चाहिए। इस लैब के माध्यम से बच्चों को कोडिंग, रोबोटिक्स डिजाइन, ऑटोमेशन और AI आधारित प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा।

शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की पहल ग्रामीण भारत में डिजिटल गैप को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इससे छात्रों को भविष्य की नौकरियों और तकनीकी क्षेत्रों में बेहतर अवसर मिलेंगे।#Patwatoli #IITiansVillage #AIRoboticsLab #FutureEducation #DigitalIndia #RuralEducation #AIInIndia #RoboticsEducation #BiharEducation #TechForStudents #VrikshInitiative #EducationRevolution

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें