कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी ही बेटी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवती ने बिना अनुमति अपनी मां और अन्य महिला रिश्तेदारों की निजी तस्वीरें और वीडियो अपने कथित प्रेमी के साथ साझा किए।
शिकायत के अनुसार, 23 वर्षीय युवती ने कुछ महीने पहले पढ़ाई का हवाला देकर अपने माता-पिता से मोबाइल फोन लिया था। करीब एक महीने पहले परिवार ने उसे एक अज्ञात व्यक्ति से लगातार बातचीत करते हुए देखा, जिसके बाद परिवार को शक हुआ।
मामले ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब महिला ने अपनी बेटी का मोबाइल फोन चेक किया। महिला का दावा है कि फोन में उन्हें अपनी और एक अन्य महिला रिश्तेदार की निजी तस्वीरें मिलीं, जो उनकी जानकारी और अनुमति के बिना ली गई थीं।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवती ने ये तस्वीरें अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ शेयर कीं। परिवार के मुताबिक, युवती ने कुछ सप्ताह पहले उसी व्यक्ति से शादी भी कर ली है।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल सबूतों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।#BengaluruNews #CyberCrime #DigitalPrivacy #CrimeNews #KarnatakaNews #PoliceInvestigation #BreakingNews