महाशिवरात्रि पर ट्रैफिक प्लान: 14-15 फरवरी को शहर में भारी वाहनों और बसों की एंट्री बंद

महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को देखते हुए शहर में 14 और 15 फरवरी को विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

यह ट्रैफिक प्लान शनिवार सुबह 8 बजे से लागू होकर रविवार रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान खैर, रामघाट रोड, अनूपशहर रोड, मथुरा रोड, एटा बाईपास और आगरा रोड की ओर आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को बाईपास मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

15 फरवरी को बसों के लिए भी प्रतिबंध

15 फरवरी को सुबह 8 बजे से रोडवेज बसों के शहर में प्रवेश पर भी रोक रहेगी। सभी रोडवेज बसों को बाईपास मार्ग से ही अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्राइवेट बसों के संचालन में भी बदलाव

अतरौली रूट पर चलने वाली प्राइवेट बसों का संचालन तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के सामने बने मैदान से किया जाएगा।
कासिमपुर, संभल और पहासू जाने वाली बसों का संचालन एफएम टावर तिराहा पेट्रोल पंप के पास से होगा।
खैर रूट की प्राइवेट बसें हरिदासपुर तिराहा लोधा से संचालित की जाएंगी।

इसके अलावा अकराबाद और गंगीरी जाने वाली बसों का संचालन ओजोन सिटी कट, सिंधौली बंबा बस अड्डे से किया जाएगा।
इगलास और सासनी रूट की बसें मथुरा रोड स्थित गंदा नाला पेट्रोल पंप चौराहा से संचालित होंगी, जबकि सासनी की ओर जाने वाली कुछ बसों का संचालन वन चेतना केंद्र आगरा रोड तिराहा से किया जाएगा।

श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी जरूर लें और निर्धारित रूट का ही उपयोग करें, ताकि जाम और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
#Mahashivratri #TrafficUpdate #KanwarYatra #CityTraffic #RoadwaysBus #FestivalAlert #BreakingNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें