उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही हैं। परीक्षा नजदीक आते ही विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं।
परीक्षा को लेकर मन में जिज्ञासा, संदेह या हल्का भय होना स्वाभाविक है, लेकिन सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम से सफलता सुनिश्चित की जा सकती है।
तुलना नहीं, अपनी रणनीति पर भरोसा रखें
यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि वे दूसरों से तुलना करने के बजाय अपनी अध्ययन शैली पर विश्वास रखें। उन्होंने कहा कि अब समय पाठ्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से दोहराने का है।
समय सारिणी बनाकर करें पुनरावृत्ति
सचिव ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को अपनी क्षमता और दैनिक दिनचर्या के अनुसार समय सारिणी तैयार करनी चाहिए। जो विषय पढ़ चुके हैं, उनका नियमित पुनरावृत्ति करें और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दें।
उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा के दिनों में पर्याप्त विश्राम, संतुलित आहार और सकारात्मक वातावरण भी उतना ही आवश्यक है जितना अध्ययन।#UPBoardExam2026 #BoardExam #ExamPreparation #Students #UPMSP