Ghaziabad के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कार में बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। मामूली कार-बाइक टक्कर के बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं अभिषेक पांडेय
साहिबाबाद निवासी अभिषेक पांडेय Noida स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। शिकायत के अनुसार, शुक्रवार को वह इंदिरापुरम क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान उनकी कार एक बाइक से हल्की टकरा गई।
बताया गया है कि दो से तीन बाइक सवारों ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर उनकी कार रुकवा ली।
कार में बंधक बनाकर घुमाया
आरोप है कि बदमाशों ने कार में तोड़फोड़ की और अभिषेक को उसी कार में बंधक बना लिया। करीब आधे घंटे तक उन्हें कार में घुमाया गया। इस दौरान मारपीट कर उनका मोबाइल फोन, पर्स और कार की चाबी छीन ली गई।
जबरन रुपये ट्रांसफर कराए
आरोपियों ने मोबाइल फोन के जरिए पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए, जबकि पर्स में रखे तीन हजार रुपये भी छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।#GhaziabadNews #Indirapuram #CrimeNews #LootCase #UPPolice