हरभजन सिंह ने अभिषेक शर्मा को ‘स्लॉगर’ कहे जाने पर किया जवाब

कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले से पहले बयानबाजी तेज हो गई है। पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक पाकिस्तानी टीवी शो में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को ‘स्लॉगर’ बताया था। इस बयान पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

“वह पूरी तरह से एक बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं”

हरभजन सिंह ने कहा कि अभिषेक शर्मा एक क्वालिटी खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर मैच जीतने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने साफ कहा कि अभिषेक को ‘स्लॉगर’ कहना गलत है क्योंकि उनके पास हर तरह के क्रिकेटिंग शॉट्स मौजूद हैं।

हरभजन ने कहा, “अभिषेक शर्मा एक क्वालिटी खिलाड़ी हैं और मैच अपने दम पर जिताने का जज़्बा रखते हैं। वह सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि बार-बार ऐसा कर सकते हैं। मैंने क्रिकेट खेली है और मैं जानता हूँ कि वह एक प्रॉपर बल्लेबाज़ हैं, जिनके पास हर शॉट है। स्लॉगर वह होता है जो सिर्फ आंख बंद कर बल्ला घुमाए। अभिषेक ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं।”

आलोचकों को दिया जवाब

हरभजन ने कहा कि जिन लोगों ने अभिषेक जैसी बल्लेबाजी का सामना नहीं किया, उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह अनावश्यक विवाद में नहीं पड़ना चाहते, लेकिन अभिषेक को मैदान पर जवाब देना चाहिए।

हरभजन ने आगे कहा, “लोग कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कभी ऐसे बल्लेबाज़ के सामने गेंदबाज़ी की होगी। इसलिए उन्हें स्लॉगर कहना गलत है। अभिषेक को मैदान पर दिखाना चाहिए कि वह क्या कर सकते हैं। अगर वह लंबी पारी खेलते हैं तो टीम इंडिया बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।”

IND vs PAK: मुकाबले की स्थिति

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह बड़ा मुकाबला रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान ने नीदरलैंड और अमेरिका को मात दी है।

भारत ने अब तक अमेरिका और नामीबिया को हराया है।
#INDvsPAK #T20WorldCup2026 #अभिषेकशर्मा #हरभजनसिंह #क्रिकेट

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें