4 मार्च को Apple का स्पेशल इवेंट, MacBook और iPhone 17e की उम्मीद

टेक दिग्गज Apple ने 2026 के अपने पहले बड़े इवेंट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। कंपनी 4 मार्च को “Special Apple Experience” नाम से कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। बीते कई महीनों से चर्चा थी कि Apple पहली तिमाही में नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकता है, और अब इस इवेंट के ऐलान के बाद अटकलों को और बल मिल गया है।

कंपनी के मुताबिक, यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रतिभागियों के लिए आमने-सामने अनुभव (in-person experience) की व्यवस्था होगी। खास बात यह है कि अभी तक किसी ग्लोबल लाइवस्ट्रीम की पुष्टि नहीं की गई है। इससे संकेत मिल रहा है कि यह पारंपरिक कीनोट प्रस्तुति के बजाय अधिक हैंड्स-ऑन शोकेस हो सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इवेंट में कम कीमत वाले नए MacBook मॉडल पेश किए जा सकते हैं, जिन्हें स्टूडेंट्स और बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके अलावा नई पीढ़ी के iPads भी लाइनअप का हिस्सा हो सकते हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा संभावित किफायती iPhone मॉडल iPhone 17e को लेकर है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस प्रीमियम फीचर्स के साथ अपेक्षाकृत कम कीमत पर पेश किया जा सकता है, जिससे Apple उभरते बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगा।

टेक इंडस्ट्री विश्लेषकों का मानना है कि Apple इस इवेंट के जरिए अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को रिफ्रेश करने और 2026 की बिक्री रणनीति को गति देने की तैयारी में है। यदि कम कीमत वाले MacBook और iPhone 17e लॉन्च होते हैं, तो यह कंपनी की मार्केट स्ट्रैटेजी में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत हो सकता है।

फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर उत्पादों की सूची साझा नहीं की है। ऐसे में 4 मार्च का यह इवेंट टेक जगत और Apple फैंस के लिए खासा रोमांचक रहने वाला है।AppleEvent

Apple2026

iPhone17e

MacBook

iPad

TechNews

AppleLaunch

GadgetNews

SpecialAppleExperience

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें