भिवाड़ी पटाखा फैक्ट्री हादसा: हरसिद्धि के चार युवकों के नर कंकाल बरामद, डीएनए जांच के लिए परिजन रवाना

भिवाड़ी/हरसिद्धि। भिवाड़ी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुई भीषण आग की घटना में हरसिद्धि के चार युवकों की मौत के बाद उनके नर कंकाल बरामद किए गए हैं। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को मृतकों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल रहा।

पहचान के लिए डीएनए जांच

सूत्रों के अनुसार, आग की भयावहता के कारण शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में साक्ष्य सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान सरकार ने परिजनों को डीएनए परीक्षण के लिए बुलाया है।

डीएनए सैंपल देने के लिए श्याम कुमार के पिता राजदेव पासवान, अमरेश कुमार के पिता कृष्णा राम, अभिषेक कुमार के भाई ललित (जो रेलवे में कार्यरत हैं) तथा रवि के परिजन रामदत राम भिवाड़ी के लिए रवाना हो गए हैं।

गांव में पसरा मातम

चारों युवकों की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के बीच भी गहरा शोक व्याप्त है। प्रशासन की ओर से आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर अंतिम पहचान की पुष्टि की जाएगी।
#BhiwadiFire #RajasthanNews #Harsiddhi #FactoryFire #BreakingNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें