मध्य प्रदेश बजट 2026-27: ₹4.5 लाख करोड़ से अधिक का डिजिटल बजट पेश

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में बजट भाषण पढ़ते हुए राज्य के विकास की रूपरेखा रखी।

छठी बार पेश किया बजट, पहली बार डिजिटल प्रस्तुति

जगदीश देवड़ा लगातार छठी बार बजट प्रस्तुत कर रहे हैं। इस बार विशेष रूप से पहली बार डिजिटल स्वरूप में बजट पेश किया गया, जिसे पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

4.5 लाख करोड़ से अधिक का बजट आकार

साढ़े चार लाख करोड़ रुपये से अधिक आकार वाले इस बजट में नगर विकास, ग्रामीण अधोसंरचना, उद्योग, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना जताई गई है।

राजस्व सुदृढ़ीकरण के लिए नए उपायों की घोषणा हो सकती है, हालांकि प्रत्यक्ष करों में वृद्धि के संकेत फिलहाल कम बताए जा रहे हैं।

रोजगार और युवाओं पर फोकस

वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य “हर हाथ को काम, हर युवा को रोजगार” उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश देश का तीसरा सबसे युवा राज्य है और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर देते हुए कहा कि “हर नारी को न्याय” सरकार का संकल्प है। बजट को प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को साकार करने वाला बताया गया।

विकासोन्मुख बजट की उम्मीद

विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी वित्त वर्ष में अधोसंरचना और निवेश को गति देने के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाया जा सकता है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास पर भी सरकार का ध्यान केंद्रित रहने की संभावना है।

बजट पर विस्तृत चर्चा और विभिन्न विभागों के आवंटन का विवरण आगामी दिनों में सामने आएगा।#MPBudget #MadhyaPradesh #Budget2026 #DigitalBudget #EconomicUpdate

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें