रायगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक को पहले बुरी तरह पीटा गया। जब मारपीट से उसकी मौत नहीं हुई तो आरोपियों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
खेत में मिला अधजला शव
घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने खेत में अधजली अवस्था में युवक का शव देखा। शव की स्थिति देखकर ग्रामीण स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या के पीछे क्या कारण था और इस जघन्य वारदात में कितने लोग शामिल थे।#Raigarh #ChhattisgarhNews #MurderCase #CrimeNews #BreakingNews