India AI Impact Summit के बीच Netweb Technologies के शेयर 7% उछले, Nvidia सिस्टम लॉन्च से रफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘India AI Impact Summit’ के दौरान टेक सेक्टर की प्रमुख कंपनी Netweb Technologies India के शेयरों में लगातार तीसरे दिन मजबूत तेजी दर्ज की गई। बुधवार को यह शेयर करीब 9 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था, जबकि गुरुवार को भी इसमें लगभग 7 प्रतिशत तक की उछाल देखने को मिली।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके नए एआई सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम की लॉन्चिंग से जुड़ी है। कंपनी ने Nvidia द्वारा संचालित ‘Make in India’ आधारित AI Supercomputing Systems पेश किए हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। इस घोषणा के बाद टेक्नोलॉजी और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC) से जुड़े निवेशकों की रुचि बढ़ी है।

सबसे छोटा AI सुपरकंप्यूटर लॉन्च

कंपनी ने ‘Tyrone Camarero GB200 System’ और ‘Petascale Personal Compute System – Tyrone Camarero Spark’ नामक उन्नत एआई सुपरकंप्यूटिंग समाधान पेश किए हैं। इनमें ‘Tyrone Camarero Spark’ को दुनिया के सबसे छोटे AI Supercomputers में से एक बताया जा रहा है।

कंपनी के अनुसार, इस लॉन्च के साथ भारत में एआई कंप्यूटिंग की एक नई कैटेगरी की शुरुआत की गई है। यह सिस्टम शोध संस्थानों, स्टार्टअप्स और एंटरप्राइज सेक्टर को हाई-परफॉर्मेंस एआई प्रोसेसिंग की सुविधा देने में सक्षम होगा। ‘Make in India’ पहल के तहत विकसित इन सिस्टम्स से देश में AI Infrastructure को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तेजी आने के साथ Netweb Technologies जैसी कंपनियों को दीर्घकालिक लाभ मिल सकता है। यही वजह है कि निवेशकों ने इस सकारात्मक विकास पर तेज प्रतिक्रिया दी है।IndiaAIImpactSummit

NetwebTechnologies

Nvidia

AISupercomputer

MakeInIndia

StockMarketNews

AIInfrastructure

TechNews

ShareMarket

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें