धनबाद। झारखंड के औद्योगिक शहर धनबाद और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बीच नई ट्रेन सेवा की घोषणा कर दी गई है। इस ट्रेन का उद्घाटन 24 फरवरी 2026 को भोपाल से और 25 फरवरी 2026 को धनबाद से होगा।
नियमित ट्रेन सेवा भोपाल से 28 फरवरी और धनबाद से 1 मार्च 2026 से शुरू होगी। धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी। धनबाद से ट्रेन बुधवार, शनिवार और रविवार को रवाना होगी, जबकि भोपाल से धनबाद वापसी सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को होगी।
विशेष बात यह है कि ट्रेन रांची और लोहरदगा होते हुए नहीं चलेगी। इसके मार्ग में शामिल मुख्य स्टेशन होंगे: कतरास चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी, टोरी, लातेहार बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा, नगर ऊंटारी, रेणुकूट, चोपन, ओबरा डैम, करेला रोड, सिंगरौली, बरगवां, खन्ना बंजारी, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा, और फिर ट्रेन भोपाल पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय पर रिजर्वेशन कराने और निर्धारित स्टेशनों पर समय से पहुंचने का आग्रह किया है।DhanbadBhopalExpress #NewTrainService #RailwayUpdate #TrainNews #JharkhandToMP #TravelUpdate