पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र में सोमवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास बख्तियारपुर–मोकामा फोरलेन पर एंबुलेंस और एक अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए।
तीन गंभीर घायल, हालत नाजुक
इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायलों को तुरंत बाढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।#PatnaAccident #BiharNews #RoadAccident #AmbulanceCrash #BreakingNews