दिल्ली के रणहौला में सरकारी स्कूल में आग, गार्ड की मौत

दिल्ली के रणहौला इलाके में सोमवार देर रात एक सरकारी स्कूल में आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में स्कूल के गार्ड की झुलसकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के रणहौला थाना क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल के गार्ड रूम में देर रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय गार्ड कमरे में सो रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि गार्ड बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।#DelhiNews #Ranhola #SchoolFire #BreakingNews #DelhiPolice

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें