हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को बुढ़ापा पेंशन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने पेंशन कटौती से जुड़े सवाल उठाए, जिसके जवाब में मंत्री कृष्ण बेदी ने सदन को विस्तृत जानकारी दी।
विपक्ष का हमला और मुख्यमंत्री का पलटवार पेंशन के आंकड़ों को लेकर सदन में हंगामा बढ़ता देख मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पेंशन कटने की गलत अफवाह फैलाना पाप है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय बुजुर्गों को पेंशन के लिए महीनों तक भटकना पड़ता था।
नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि वर्तमान सरकार में बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक पेंशन घर बैठे मिल रही है और उन्हें मोबाइल पर सीधा मैसेज भी भेजा जाता है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
विपक्ष ने सरकार पर पेंशन कटौती का आरोप लगाते हुए इसे बुजुर्गों के साथ अन्याय बताया। वहीं सत्ता पक्ष ने स्पष्ट किया कि पेंशन व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है और किसी भी तरह की कटौती की अफवाहें निराधार हैं।#HaryanaAssembly #OldAgePension #PoliticalDebate #BudgetSession #CMNayabSinghSaini