गोरखपुर में जीडीए ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, 4 एकड़ भूमि मुक्त

गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने बुधवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग चार एकड़ भूमि को मुक्त कराया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में चिलुआताल थाना क्षेत्र स्थित महेसरा मछली मंडी और चिउटहा इलाके में की गई।

जानकारी के अनुसार, जंगल बेनीमाधव महेसरा मछली मंडी के पास विनोद कुमार राणा द्वारा लगभग तीन एकड़ भूमि में डेढ़ से दो फीट ऊँची चहारदीवारी बनाकर अलग-अलग प्लाटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण ने बताया कि यह प्लाटिंग बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए की जा रही थी और अवैध कालोनी बसाई जा रही थी।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।#Gorakhpur #GDA #IllegalPlot #LandClearance #UrbanDevelopment #UPNews #PrakharUttam #MahesraFishMarket

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें