धनबाद नगर निगम चुनाव: वार्ड पार्षदों की मतगणना शुरू

धनबाद। 23 फरवरी को संपन्न हुए नगर निगम चुनाव के बाद मतगणना का क्रम शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ। धनबाद के राजकीय पॉलिटेक्निक में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम की सील तोड़कर बैलेट बॉक्स बाहर निकाले गए और मतों की गिनती प्रारंभ हुई।


वार्ड पार्षद पदों की गिनती

सबसे पहले नगर निगम के 55 वार्डों के पार्षद पदों के लिए मतगणना की जा रही है। तीन घंटे के भीतर ही शुरुआती परिणाम सामने आने लगे। वार्ड पार्षदों की गिनती पूरी होने के बाद धनबाद मेयर पद के लिए मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी।


सुरक्षा और व्यवस्था

मतगणना के दौरान पुलिस और चुनाव आयोग की टीम ने पूरे परिसर में सख्त सुरक्षा सुनिश्चित की है। मतगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए चुनाव अधिकारियों ने सभी कड़े मानकों का पालन किया।#DhanbadElection #MunicipalElection2026 #VoteCounting #WardCouncillor #MayorElection

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें