Delhi Excise Case: केजरीवाल और सिसोदिया समेत 23 आरोपी बरी

दिल्ली एक्साइज नीति मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य 21 आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि मामले में केवल अनुमान और अफवाह के आधार पर सीबीआई ने साजिश की कहानी गढ़ने की कोशिश की।

इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई। अदालत से बाहर आने के बाद केजरीवाल और सिसोदिया मीडिया से भावुक होकर बात करते नजर आए। घर लौटने पर दोनों ने अपने परिवार के साथ इस राहत और खुशी को साझा किया।

पार्टी नेताओं और समर्थकों के बीच भी बरी होने की खबर से उत्साह का माहौल देखा गया। अदालत के फैसले से राजनीतिक हलकों में भी हल्की राहत महसूस की जा रही है।#ArvindKejriwal #ManishSisodia #DelhiExciseCase #CBIVerdict #AAPRelief #CourtVerdict

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें