केदारनाथ यात्रा 2026: घोड़े-खच्चरों का लाइसेंस जारी

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। पशुपालन विभाग और जिला पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में घोड़े-खच्चरों के पंजीकरण और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही।

दो दिन में 484 लाइसेंस जारी

रोस्टर के अनुसार चन्द्रापुरी और सिद्धसौड़ में लगाए गए शिविरों में बड़ी संख्या में पशुपालक पहुंचे। दूसरे दिन करीब 326 घोड़े-खच्चरों का मेडिकल परीक्षण, बीमा और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद लाइसेंस जारी किए गए। इससे पहले पहले दिन भी बड़ी संख्या में पंजीकरण हुआ था, जिसके साथ अब तक कुल 484 घोड़े-खच्चरों को लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं।

मेडिकल जांच और बीमा के बाद मिल रहा लाइसेंस

शिविर में पशुओं की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ बीमा प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। इसके अलावा ग्लैंडर्स जैसी गंभीर बीमारी की जांच के लिए सैंपलिंग भी की जा रही है। सभी मानकों को पूरा करने के बाद ही पशुपालकों को लाइसेंस दिया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

22 अप्रैल से खुलेंगे कपाट

प्रशासन के अनुसार केदारनाथ मंदिर के कपाट आगामी 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। ऐसे में यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए घोड़े-खच्चरों की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

यात्रियों की सुविधा पर फोकस

हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ यात्रा पर पहुंचते हैं। पहाड़ी रास्तों पर घोड़े-खच्चरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पहले से ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।#KedarnathYatra #UttarakhandNews #HorseMuleRegistration #Pilgrimage2026 #TravelUpdate

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें