तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस जघन्य अपराध में सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की यूथ विंग से जुड़े एक पदाधिकारी का नाम सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी लिव-इन पार्टनर की मासूम बच्ची को निशाना बनाया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे दिसंबर माह में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ गंभीर यौन उत्पीड़न किया गया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।#TamilNaduCrime #ChildAbuse #KrishnagiriCase #JusticeForChild #CrimeNews #IndiaNews