हाईवे किनारे खड़ी DCM में ट्रेलर की टक्कर, चालक की मौत
बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा हर्रैया थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।
पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
मृतक की पहचान 53 वर्षीय दयाराम सिंह, निवासी शहजादे सराय (जनपद संभल) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपनी डीसीएम लेकर बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहे थे। देर रात करीब एक बजे वह हर्रैया क्षेत्र के बड़हर गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने किसी कार्यवश वाहन को हाईवे किनारे खड़ा कर दिए थे।
तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर
इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि
घटना की सूचना मिलते ही हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हर्रैया पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है।#RoadAccident #BastiNews #AyodhyaHighway #BreakingNews #UPNews