Holi 2026: सुबह 10 से शाम 5 तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, फिर खुलेंगी

होली के मौके पर इस बार शराब की दुकानों को लेकर शासन ने अलग व्यवस्था लागू की है। आदेश के अनुसार, होली यानी बुधवार को शराब की दुकानें पूर्ण रूप से बंद नहीं रहेंगी, बल्कि आंशिक रूप से संचालित की जाएंगी।

आबकारी विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके बाद शाम 5 बजे के बाद जिले की सभी देशी और कंपोजिट (अंग्रेजी व बीयर) शराब की दुकानें खोल दी जाएंगी।

इस संबंध में विजय पाल सिंह, आबकारी अधिकारी, ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार होली की परेवा, यानी रंग खेलने का मुख्य दिन 4 मार्च को रहेगा, जिसे ध्यान में रखते हुए पूर्ण बंदी के बजाय आंशिक बंदी का फैसला किया गया है।

जिले में कुल 241 शराब की दुकानें संचालित हैं, जिनमें 159 देशी शराब की दुकानें और 82 कंपोजिट अंग्रेजी व बीयर की दुकानें शामिल हैं। ये सभी दुकानें निर्धारित समय के बाद शाम 5 बजे से आम दिनों की तरह खुल जाएंगी।

आबकारी विभाग का अनुमान है कि होली के दिन शाम के समय दुकानें खुलने से बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। विभाग के अनुसार, इससे लगभग ढाई से तीन करोड़ रुपये तक अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।

प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और किसी भी तरह की अव्यवस्था या उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।#Holi2026 #LiquorShops #ExciseDepartment #HoliGuidelines #BreakingNews #IndiaNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें