संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। यूपीएससी द्वारा जारी सफल अभ्यर्थियों की सूची के मुताबिक 958 कैंडिडेट अलग-अलग सर्विस के लिए क्वालिफाई हुए हैं। शीर्ष 10 की सूची में मप्र के दो होनहार युवाओं को जगह मिली है। भोपाल के भोपाल के ईशान भटनागर ने यूपीएससी में 5वीं रैंक हासिल की, जबकि धार जिले के प्रक्षाल सेक्रेटरी जैन ने 8वीं रैंक पाई है।
ईशान भटनागर एमपी में शीर्ष पर
भोपाल के शिवाजी नगर में रहने वाले ईशान भटनागर में यूपीएसी में 5वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। वह एमपी से सफल होने वाले अभ्यर्थियों में शीर्ष पर हैं। उनकी मां विनीता भटनागर आरजीपीवी में प्रोफेसर हैं, जबकि पिता शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।धार के प्रक्षाल को 8वीं रैंक
मध्य प्रदेश के धार जिले के छोटे से कस्बे बाग में रहने वाले प्रतिभाशाली युवा प्रक्षाल जैन ने ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रक्षाल जैन के पिता निलेश जैन कपड़ा व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां दीप्ति जैन गृहिणी हैं। परिवार के मुताबिक प्रक्षाल बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रहे हैं। प्रक्षाल ने अपनी शुरुआती शिक्षा बाग में ही पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे इंदौर चले गए। आगे चलकर उन्होंने प्रतिष्ठित आईआईटी कानपुर से फाइनेंस विषय में पढ़ाई पूरी की।#ArjunTendulkar #SachinTendulkar #ArjunWedding #CelebrityWedding #SaraTendulkar #WeddingLook #MumbaiWedding