वाराणसी में सपाइयों ने कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया

जिला समाजवादी पार्टी द्वारा रव‍ि‍वार को राधिका पैलेस मैरिज लॉन, अलाउद्दीनपुर अकेलवा में शोषितों, वंचितों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के नेता कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद कांशीराम के सामाजिक आंदोलन में योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि कांशीराम ने अपने आंदोलन के माध्यम से दलित चेतना को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सहयोग और क्रांति को नजरअंदाज करते हुए तीसरा रास्ता अपनाते हुए बामसेफ का गठन किया। कांशीराम ने अपने रणनीतिक कौशल और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया, जिससे उन्होंने समाज में एक नई दिशा दी।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव, आनंद मौर्या, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह यादव, डॉ. रामबालक पटेल, आर एन यादव, जगन्नाथ कुशवाहा, मनीष सिंह, उमेश प्रधान, कन्हैया राजभर, मोदी यादव, कमलेश पटेल, हीरालाल मौर्या, उमाकांत त्रिपाठी, शशी यादव, संजय मिश्रा, लालबाबू सोनकर, आकाश मौर्या, पखंडी बिंद, मनोज यादव, विद्या भारती, दर्शन यादव, अमरनाथ मास्टर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें