गुरुग्राम सेक्टर 75-76 की क्रासिंग ट्रैफिक के लिए बंद, दरबारीपुर और सेक्टर 76-77 डिवाइडिंग रोड से गुजरें

सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर चल रहे मास्टर स्टार्म वाटर ड्रेन निर्माण कार्य के कारण सेक्टर 75-76 डिवाइडिंग रोड का क्राॅसिंग अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

गुरुग्राम मेट्रोपालिटन डेवलपमेंट अथाॅरिटी (जीएमडीए) द्वारा एसपीआर के साथ लेग-4 मास्टर स्टार्म वाॅटर ड्रेन का निर्माण कराया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत क्रास ड्रेनेज कनेक्शन का कार्य किया जाना है।

जिसके चलते सेक्टर 75-76 डिवाइडिंग रोड पर स्थित क्राॅसिंग को फिलहाल बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस स्थान पर निर्माण कार्य के दौरान यातायात संचालन सुरक्षित रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। निर्माण कार्य पूरा होने तक इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।

प्रशासन ने वाहन चालकों और कम्यूटर से अपील की है कि वे सेक्टर 75-76 क्रॉसिंग से गुजरने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए दरबारीपुर रोड और सेक्टर 76-77 डिवाइडिंग रोड से होकर आवागमन करने की सलाह दी गई है।अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन यह परियोजना भविष्य में क्षेत्र में जलभराव की समस्या को कम करने में सहायक साबित होगी।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें