हिमाचल के नालागढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक ने दोस्त को मारी गोली; गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर

 हिमाचल प्रदेश में जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में मंगलवार को फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, दिशांत उर्फ दिशू नामक युवक ने अपने ही एक दोस्त पर देसी कट्टे से गोली चला दी। इस घटना में पीड़ित युवक के हाथ में गोली लगी है, जबकि कुछ छर्रे उसके पेट में भी जा लगे।

घायल को तुरंत सिविल अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पुलिस थाना नालागढ़ में मामला दर्ज

चिकित्सकों के अनुसार, घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस थाना नालागढ़ में आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशानुसार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें