रेलवे द्वारा लिए गए डी-स्ट्रेसिंग ब्लाक के कारण रविवार को आसनसोल रेल मंडल में ट्रेनों के सामान्य परिचालन पर व्यापक असर पड़ेगा।
इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। वहीं, कई ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था में बदलाव भी किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद
इस दौरान रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत जिन ट्रेनों को रद किया गया है।
- 73482 जसीडीह – दुमका डेमू पैसेंजर
- 73483 दुमका – जसीडीह डेमू पैसेंजर
- 63513 बर्द्धमान – आसनसोल मेमू पैसेंजर
- 63549 बर्द्धमान – आसनसोल मेमू पैसेंजर
- 63550 अंडाल – बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
- 63552 आसनसोल – अंडाल मेमू पैसेंजर
- 63511 बर्द्धमान – आसनसोल मेमू पैसेंजर
- 63517 बर्द्धमान – आसनसोल मेमू पैसेंजर
- 63512 आसनसोल – बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
- 63514 आसनसोल – बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
- 63516 आसनसोल – बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
- 63561 आसनसोल – जसीडीह मेमू पैसेंजर
- 63565 जसीडीह – झाझा मेमू पैसेंजर
- 63566 झाझा – जसीडीह मेमू पैसेंजर
- 63545 अंडाल – जसीडीह मेमू पैसेंजर
- 63546 जसीडीह – अंडाल मेमू पैसेंजर
- 63298 झाझा – देवघर मेमू पैसेंजर
- 63509 बर्द्धमान – झाझा मेमू पैसेंजर
- 63510 झाझा – बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
- 63547 जसीडीह – बांका मेमू पैसेंजर
- 63548 बांका – जसीडीह मेमू पैसेंजर ट्रेन
इन ट्रेनों का सामान्य परिचालन होगा प्रभावित
वहीं, ब्लाक के कारण कुछ ट्रेनों का सामान्य परिचालन भी प्रभावित होगा। रेलने द्वारा जारी सूचना के तहत 63209 देवघर– पटना मेमू ट्रेन को झाझा से आंशिक रूप से प्रारंभ किया जाएगा (देवघर और झाझा के बीच इस ट्रेन की सेवा रद रहेगी)।
वहीं, 17321 वास्को दा गामा – जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को मधुपुर में आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा। (मधुपुर और जसीडीह के बीच इस ट्रेन की सेवा रद रहेगी)। इसके अतिरिक्त 13331 धनबाद – पटना एक्सप्रेस ट्रेन को रविवार को 80 मिनट विलंब से चलाया जाएगा।