बारिश में कार निकालने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें, नहीं तो एक छोटी चूक और हो सकता है बड़ा हादसा

बारिश में कार से लंबी यात्रा का मजा थोड़ा बढ़ जाता है लेकिन खराब तैयारी सफर को और खतरनाक बना सकती है। गीली सड़कें, धुंधलापन और जलभराव ड्राइविंग को काफी मुश्किलें बना देते हैं। दुर्घटना और बीच रास्ते में कार खराब होने से बचने के लिए निकलने से पहले ये चीजें जरूर चेक करें।

इमरजेंसी किट

मानसून के दौरान अपनी कार में एक इमरजेंसी किट रखना समझदारी की बात होती है। इसमें एक टॉर्च, बेसिक टूल्स, फर्स्ट-एड किट और कार-फोन चार्जर। इसके अलावा, अगर गाड़ी खराब हो जाए या लंबे जाम में फंस जाए तो यें ये सारी चीजें बहुत काम आ सकती हैं।

बैटरी और बिजली का सिस्टम

बारिश का मौसम कार की बिजली की फिटिंग और सिस्टम पर असर डालता है। अगर बैटरी पुरानी या कमजोर है तो वह कभी भी खराब हो सकती है। इसके टर्मिनल्स को चेक करें और उन पर जमी जंग को साफ रखें। साथ ही, यह पक्का कर लें कि पावर विंडो, एसी और डिफॉगर ठीक से काम कर रहे हों।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें