Dhurandhar ही नहीं, असल जिंदगी में भी Ranveer Singh का पाकिस्तान से है पुराना नाता, इस तरह जुड़े हैं एक्टर के तार

 ‘धुरंधर’ में रणवीर एक भारतीय एजेंट के तौर पर पाकिस्तान जाता है, जहां वह एक पाकिस्तानी नागरिक बनकर रहता है। वहीं असल जिंदगी की बात करें तो, रणवीर सिंह के पारिवारिक रिश्ते सचमुच पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं।

पाकिस्तान से जुड़े हैं रणवीर सिंह के तार

सैमुअल मार्टिन बर्क, जो रणवीर की दादी के भाई थे, का जन्म 1906 में पंजाब के ननकाना साहिब के पास मार्टिनपुर गांव में हुआ था। BBC से बात करते हुए नोएल पार्सन्स ने कहा, ‘भारत के बंटवारे के समय देश चुनने की दुविधा ने मेरे पिता को बहुत ज्यादा प्रभावित किया था। वह इतने ज्यादा उलझन में थे कि उन्होंने अविभाजित भारत और अपनी नौकरी, दोनों को छोड़कर इंग्लैंड जाने का फैसला किया’।रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की दादी, चांद बर्क, विभाजन के बाद उस जगह चली गईं जिसे तब बॉम्बे कहा जाता था। चांद बर्क हिंदी और पंजाबी फिल्मों की एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। वह लाहौर में बनी फिल्मों में काम करती थीं। अपने नृत्य के लिए मशहूर चांद को ‘पंजाब की डांसिंग लिली’ कहा जाता था।

सरहदों के पार जड़ें

1946 में, जब भारत के बंटवारे पर चर्चा चल रही थी, तब सैमुअल मार्टिन बर्क पंजाब में पहले चुनाव याचिका आयोग के अध्यक्ष थे, यानी वे एक जज थे। सैमुअल मार्टिन बर्क की बेटी नोएल बताती हैं कि इस बात पर जोरदार बहस हुई थी कि पाकिस्तान बनना चाहिए या नहीं, और आयोग में जो लोग इस पक्ष में दलीलें दे रहे थे, उनमें सभी राजनीतिक दलों के नेता शामिल थे।

इस परिवार में एक भाई थे जो भारतीय जज बनने के बाद पाकिस्तान के एक मशहूर राजनयिक बने, और एक बहन थीं जो अभिनेत्री थीं और जिन्होंने राज कपूर, नरगिस, निम्मी, प्रदीप कुमार, प्राण और मनोज कुमार जैसे सितारों के साथ काम किया।आज का पारिवारिक जुड़ाव

क्या सैमुअल मार्टिन बर्क की UK में रहने वाली बेटी नोएल, भारत के रणवीर सिंह के बारे में जानती हैं? नोएल ने तुरंत कहा, ‘हां। लेकिन उन दोनों के बीच कभी कोई संपर्क नहीं हुआ’। ठीक वैसे ही, जैसे कभी-कभी अलग-अलग देशों में रहने वाली पीढ़ियां, समय बीतने के साथ-साथ एक-दूसरे से दूर हो जाती हैं।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें