सिरसा में डबवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, बठिंडा के शातिर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

 डबवाली शहर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का राजफाश किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपित बाइक चोरी करते थे। बाद में तीसरे साथी को बेच देते थे। तीनों बठिंडा जिले के रहने वाले हैं। डबवाली पुलिस ने दावा कि पकड़े गए तीनों आरोपितों पर पंजाब के अलग-अलग थानों में नशा तस्करी, आबकारी, चोरी, लड़ाई झगड़े तथा आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान बठिंडा जिले के गांव लहरा सोघा निवासी चमकौर सिंह, गुरविंद्र सिंह तथा गांव लहरा धूलकोट निवासी गुरजीत सिंह के रू8प में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक स्कूटी, पांच चोरीशुदा बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी मुख्यालय कपिल अहलावत ने बताया कि आठ मार्च को डबवाली निवासी सतीश मेहता का बाइक चोरी हो गया था।

इंस्पेक्टर देवीलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज तथा महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चमकौर सिंह तथा गुरविन्द्र सिंह वाहन चोरी करके आरोपित गुरजीत सिंह को बेचते थे। बठिंडा क्षेत्र से चोरी किए गए बाइक बरामद किए गए हैं।इन मामलों में बरामदगी

1. 19 फरवरी 2026 को बस अड्डा मंडी डबवाली से चोरीशुदा मोटरसाइकिल मार्का बजाज प्लेटिना

2. 10 मार्च 2026 को बोम्बे अस्पताल मंडी डबवाली से चोरीशुदा मोटरसाइकिल मार्का स्पलेंडर प्लस

3. 13 मार्च 2026 को मीना बाजार गली नंबर एक मंडी डबवाली से चोरीशुदा स्कूटी मार्का यामाहा अल्फा

4. 18 मार्च 2026 को चौटाला रोड जिम के सामने से चोरीशुदा मोटरसाइकिल मार्का एचएफ डीलक्स

5. 2026 जीआरपी डबवाली एक मोटरसाइकिल मार्का स्प्लेंडर प्लस, रेलवे स्टेशन मंडी डबवाली से चोरी

6. एक मोटरसाइकिल मार्का प्लेटिना रेलवे स्टेशन मंडी डबवाली से चोरी

आरोपित चमकौर सिंह के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का मामला थाना भुच्चो मंडी बठिंडा, दो अभियोग आबकारी अधिनियम के थाना भुच्चो मंडी व एक अभियोग आबकारी अधिनियम के तहत थाना रामपुरा में दर्ज है। वहीं आरोपित गुरजीत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट का कामला थाना कैंट बठिंडा, लड़ाई झगड़े का मामला थाना कैंट बठिंडा, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला थाना तलवंडी साबो, कार स्नेचिंग का मामला थाना रामपुरा फूल में दर्ज है। आरोपित गुरविन्दर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कैंट बठिंडा में मामला दर्ज है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें