Shakira का इंडिया टूर हुआ कैंसिल, ईरान-अमेरिका युद्ध बना कारण; बुक हो चुके टिकटों का क्या होगा?

ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा (Shakira) अप्रैल में इंडिया में परफॉर्म करने वाली थीं। हालांकि अभी जो खबर आ रही है वो शकीरा के फैंस को नाराज कर सकती है। जानकारी के मुताबिक शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट कैंसिल हो गया है।

ऑर्गनाइजर्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है और बताया है कि वह ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अभी नहीं होगा। अब ये कब होगा इस बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन फैंस का दिल इससे जरूर टूट गया है।ऑर्गनाइजर्स ने आगे बताया कि नई डेट्स पर अभी विचार किया जा रहा है और जैसे ही इस पर कोई अपडेट आता है वो सूचित करेंगे। इतना ही नहीं, एक मेल आईडी भी दी गई है कि अगर किसी को कुछ पूछना हो तो वह उस पर अपने सवाल भेज सकता है।

कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?

शकीरा का कार्यक्रम मुंबई में 10 अप्रैल को महालक्ष्मी रेसकोर्स और दिल्ली में 15 अप्रैल को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला था। यह निर्णय पश्चिम एशिया में 28 फरवरी को शुरू हुए बढ़ते तनाव और संघर्ष के बीच आया है, जब अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों में ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कई खाड़ी देशों और इजरायल में इजरायली और अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाया, जिससे जलमार्गों में व्यवधान उत्पन्न हुआ और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों और वैश्विक आर्थिक स्थिरता प्रभावित हुई।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें