Netflix पर सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी का तांडव, 250 करोड़ कमाने के बाद OTT पर बनेगी नंबर-1

इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर दो महीने तक नोट छापने के बाद फिल्म ओटीटी पर गर्दा उड़ाने के लिए एकदम तैयार है।

यह फिल्म है कॉमेडी किंग अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जो भूल भुलैया, गरम मसाला, वेलकम जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दे चुके हैं। अब वह फिर से धांसू कॉमेडी के साथ ओटीटी पर आ रहे हैं जिसने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं।ओटीटी पर भूत का साया

यह फिल्म कोई और नहीं, अप्रैल महीने में रिलीज हुई प्रियदर्शन निर्देशित भूत बंगला (Bhoot Bangla) है। भूत बंगला 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई और तभी से यह बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। अभी भी फिल्म सिनेमाघरों से हटी नहीं है। इससे पहले ही इसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने की तैयारी कर ली है, वो भी 24 घंटे के अंदर।बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी फिल्म

जी हां, अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है, वो भी कल। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही धमाकेदार कलेक्शन किया। फिल्म का बिजनेस 250 करोड़ रुपये के करीब रहा। प्रियदर्शन और अक्षय ने इस फिल्म से डेढ़ दशक बाद कमबैक किया।

किस ओटीटी पर है भूत बंगला?

बड़े पर्दे से हटने के बाद भूत बंगला ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म के आते ही 29 और मां बहन जैसी फिल्मों का टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट से पत्ता कटने वाला है।

Leave a Comment

शहर चुनें