भोजपुर में बंद कमरे से मिली महिला की 3 दिन पुरानी क्षत-विक्षत लाश, कोर्ट में चल रहा था दहेज का केस

 भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में सोमवार की सुबह एक बंद कमरे से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान शिवपुर निवासी संतोष कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है। घटना को लेकर मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है जो फरार हैं।

बताया जाता है कि सरिता देवी का मायका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव में है। वह गुरु गोविंद सिंह की पुत्री थीं। मायके वालों के अनुसार, उनकी अंतिम बार 11 जून को मायके वालों से बातचीत हुई थी। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका था।2018 से ही दहेज प्रताड़ना का मामला

मायके पक्ष का कहना है कि दहेज प्रताड़ना का मामला वर्ष 2018 से ही कोर्ट में चल रहा है। मृतका का पति संतोष कुमार कोलकाता में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और तीन दिन पहले ही गांव आया था।इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि मौत करीब तीन दिन पूर्व हुई है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Comment

शहर चुनें