अब तक आपने अपनी लाइफ में कई तरह के विज्ञापन देखे होंगे, लेकिन एप्पल ने हाल ही में एक ऐसा विज्ञापन जारी किया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल कंपनी ने अपने AirPods Pro 3 के लिए एक नया 30 सेकंड का Ad ‘Dança’ जारी किया है। इस फिल्म में ब्राजील के स्टार फुटबॉलर और ग्लोबल आइकन Vini Jr. दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि पूरे एड में दर्शकों को कोई म्यूजिक सुनाई ही नहीं दे रहा, जबकि Vini अलग-अलग जगहों पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।
सबसे बेहतरीन फीचर को दिखाया
एड में दर्शकों को सिर्फ आसपास का शोर सुनाई दे रहा है, लेकिन वो बिलकुल भी Vini को परेशान नहीं कर रहा। Apple के मुताबिक, AirPods Pro 3 में बेहतर ऑडियो क्वालिटी के साथ दुनिया का सबसे बेहतरीन इन-ईयर एक्टिव नॉइस कैंसलेशन फीचर दिया गया है, जो ओरिजिनल AirPods Pro की तुलना में चार गुना ज्यादा बाहर की आवाज को कम कर सकता है।बता दें कि Vini Jr. अपने गोल सेलिब्रेशन के वक्त डांस और टीम के साथ कोरियोग्राफी के लिए काफी पॉपुलर हैं। इसी पहचान को ध्यान में रखते हुए एप्पल ने इस नए कैंपेन को पेश करके फैंस को हैरान कर दिया है।बिना म्यूजिक का डांस फिल्म देखना मजेदार
वहीं, इस पर Vini Jr. ने बताया AirPods के लिए बिना म्यूजिक वाली डांस फिल्म देखना काफी मजेदार लगता है। इससे लोगों के मन में यह जानने की उत्सुकता जरूर पैदा होती है कि मैं किस गाने पर इतना डांस कर रहा हूं। हर शख्स म्यूजिक को अलग तरीके से महसूस करता है और मुझे यह पसंद है कि ये फिल्म लोगों को अपनी पसंद का साउंडट्रैक कल्पना करने की आजादी दे रहा है।
बता दें कि कैंपेन 11 जून 2026 से दुनियाभर में शुरू किया गया है और अब इसे टीवी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 30, 15 और 6 सेकंड के एड के तोर पर जारी किया जाएगा।




