सीमावर्ती शहर रक्सौल की बेटी और उभरती क्रिकेट प्रतिभा अक्षरा गुप्ता (Bihar Cricket Akshara Gupta) ने बिहार क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।
एक तरफ जहां बिहार के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। वहीं, अब महज 15 वर्ष की उम्र में अक्षरा ने बिहार महिला अंडर-19 एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट (Bihar Women Under-19 ODI Cricket Tournament) में नाबाद तिहरा शतक लगाकर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।
126 गेंदों में बनाए 306 रन
भागलपुर में 18 जून 2026 को आयोजित बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के महिला अंडर-19 वनडे मुकाबले में अक्षरा ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 126 गेंदों पर नाबाद 306 रन बनाए।
242.86 का स्ट्राइक रेट
उनकी इस यादगार पारी में 55 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 242.86 रहा, जिसने दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया।
अक्षरा की इस उपलब्धि को बिहार क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार के महिला क्रिकेट इतिहास में इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी ने नाबाद तिहरा शतक नहीं लगाया था। अक्षरा की इस सफलता पर रक्सौल सहित पूरे पूर्वी चंपारण में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें




